बीएन विवि की टीम ने नांदेड महाराष्ट्र में आयोजित

( 10934 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jan, 20 12:01

इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे खिलाडियों का किया सम्मान

बीएन विवि की टीम ने नांदेड महाराष्ट्र में आयोजित

उदयपुर   भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को नांदेड महाराष्ट्र में आयोजित इंटर युनिवरसिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेकर उदयपुर लौटी टीम का भव्य स्वागत किया गया। अधिष्ठाता डाॅ. रेणु राठौड़, डाॅ. भूपेन्द्र सिंह चैहान, डाॅ. ऊम सिंह राठौड़ ने  खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  
 बैडमिंटन पुरुष टीम एस.आर.टी.एम. विश्वविद्यालय नांदेड़ महाराष्ट्र खेलने गई जिसने पहला मैच सौराष्ट्र युनिवर्सिटी राजकोट को 3-0 से हराया, दूसरा मैच पी.बी.एच. सोलापुर को 3-0 से हराया। तीसरा मैच आई.टी.एम.युनिर्सिटी ग्वालियर को भी 3-0 से हराया। चैथा मैच एम.आई.टी.ए. डी.टी. युनिवर्सिटी को भी 3-0 से हराया। पांचवां मैच आर.टी.एम. युनिवर्सिटी नागपुर को भी 3-0 हराया। परन्तु छठा मैच सावित्री बाई फुले युनिवर्सिटी पुणे से कड़े संघर्ष में 1-3 से बी.एन. विश्वविद्यालय हार गई। पुणे विश्वविद्यालय जिसने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बी.एन. विश्वविद्यालय के निम्न खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। जिसमें पार्थ मेहता, दिशान्त सुखवाल और वेदान्त शर्मा प्रमुख थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.