सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ति पर किया नमन

( 3670 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jan, 20 11:01

सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ति पर किया नमन

 राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के इतिहास एवं संस्कृति विभाग में गुरूवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ति मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए उप कुलसचिव रियाज हुसैन ने बताया की आज के राजनैतिक परिपेक्ष्य में सुभाष चन्द्र बोस के सिद्धान्तों को पुर्नजीवित कर देश हित में कार्य किया जाना चाहिये। आजादी को सुभाष की आजादी के परिपेक्ष्य में देखा जाना चाहिये। विभागाध्यक्ष डॉ. हैमेन्द्र चौधरी ने कहा कि सुभाष और गांधी के सिद्धान्तों को समायोजित कर आजादी में योगदान को हिन्दुस्तान के अन्दर एवं बाहर से लिए गए प्रभावों के बारे में बताया। डॉ. संजय शर्मा ने सुभाष की जीवनी एवं आजाद हिन्द फौज के संगठन के आजादी के योगदान में प्रकाश डाला। डॉ. दिलीप सिंह चौहान, आशीष नन्दवाना, एवं आरिफ मोहम्मद ने सुभाष जयन्ति पर अपने विचार प्रकट किए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.