नेताजी बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

( 11763 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jan, 20 11:01

नेताजी बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक "नेताजी" सुभाष चंद्र बोस की 123 वीं जयंती आज देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में "नेताजी" सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर "नेताजी" को याद किया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्याम लाल चौधरी ने देश के मन मे जोश भर देने वाले और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए "आजाद हिंद फौज" का गठन करने वाले "नेताजी" बोस को स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण योद्धा बताया। रविन्द्र नाथ ठाकुर की सलाह पर महात्मा गांधी से मिलकर उनके विचारों से प्रभावित होकर "नेताजी" ने देश की आजादी के आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। और "पूर्ण स्वराज" का नारा देकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत ने भी स्वतंत्रता संग्राम में "नेताजी" के योगदान को याद करते हुए बताया कि बोस ने 1920 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने के बावजूद जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद व्याकुल होकर प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद से स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।

पुष्पांजलि करने वालो में संगठन महामंत्री श्याम लाल चौधरी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत, महामंत्री कमल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मेघवाल, सचिव दिनेश पानेरी, गोपाल सरपोटा, पन्ना लाल मेघवाल उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.