नेताजी आजादी के महत्वपूर्ण नायक

( 6210 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jan, 20 09:01

नेताजी आजादी के महत्वपूर्ण नायक

उदयपुर । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महत्वपूर्ण नायकों में हैं, जिनकी पूर्ण स्वराज की मांग और उसके लिए गठित आजाद हिन्द फौज ने भारत की स्वतंत्रता को अन्ततोगत्वा सुनिश्चित कर दिया। यह बात गुरूवार को नारायण सेवा संस्थान में सुभाष बोस जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में पद्मश्री कैलाश ’मानव’ ने कही। इससे पूर्व जन्मजात एवं पूर्व पोलियोग्रस्त किशोर-किशोरियों की निःशुल्क चिकित्सा के लिए चयन शिविर सम्पन्न हुआ।

संगोष्ठी में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि सुभाष बोस राष्ट्रीय आन्दोलन में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत रहे। उनके आव्हान पर ही आजाद हिन्द फौज खड़ी हुई, जिससे ब्रिटिश हुकुमत पर देश को आजाद करने का दबाव बढ़ा। संगोष्ठी को वंदना अग्रवाल ,जगदीश आर्य ,देवेंद्र चौबीसा और महिम जैन ने भी सम्बोधित किया। संचालन रवीश कावड़िया ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.