Pati Patni Aur Woh एक्ट्रेस अनन्या पांडेय बनेंगी विजय देवरकोंडा की हीरोइन

( 26425 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 20 11:01

Pati Patni Aur Woh एक्ट्रेस अनन्या पांडेय बनेंगी विजय देवरकोंडा की हीरोइन

नई दिल्ली । अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। विजय पुरी जगन्नाथ निर्देशित फ़िल्म फाइटर से हिंदी सिनेमा में अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। यह मेगा बजट एक्शन फ़िल्म है, जिसमें विजय ज़बर्दस्त एक्शन करते दिखेंगे। फाइटर दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी बनायी जा रही है। हिंदी फ़िल्म की ज़िम्मेदारी करण जौहर ने उठायी है। अब तक फ़िल्म की बाक़ी स्टार कास्ट का एलान नहीं किया गया है, मगर ख़बरों की मानें तो अनन्या पांडेय विजय की लीडिंग लेडी बन सकती हैं। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट की ख़बर के अनुसार, फाइटर के लिए अनन्या पांडेय का नाम रेस में सबसे आगे है। यह रोल पहले जाह्नवी कपूर को ऑफ़र किया गया था, मगर उनके पास डेट्स नहीं थीं। अनन्या ख़ुद भी विजय देवरकोंडा की फैन हैं, लिहाज़ा उन्होंने इस रोल के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.