ब्राजील के राष्ट्रपति शुक्रवार को आएंगे भारत

( 5512 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 20 10:01

ब्राजील के राष्ट्रपति शुक्रवार को आएंगे भारत

नई दिल्ली । ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को चार दिवसीय यात्र पर भारत आएंगे। राष्ट्रपति पद का कार्यभर संभालने के बाद बोलसोनारो की यह पहली भारत यात्र होगी। वह सात मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचेंगे। वह ऐसे समय भारत आ रहे हैं, जब दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मंदी की चपेट में हैं। बोलसोनारो की यात्र के दौरान दोनों देश व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों का भी पता लगाएंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा के दौरान ऊर्जा, कृषि, रक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद की है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.