चंद्रयान-3 पर काम शुरू

( 2153 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 20 10:01

चंद्रयान-3 पर काम शुरू

बेंगलुरू । गगनयान मिशन  (Gaganyaan Mission) और चंद्रयान-3 (Chandrayaan- 3) के बारे में बुधवार को इसरो चीफ के सिवन ने जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि चंद्रयान-3 पर काम पूरी गति से शुरू हो गया है। गगनयान मिशन को लेकर इसरो चीफ (ISRO Chief) ने बताया, ‘4 अंतरिक्षयात्रियों को इसके लिए चुना गया है और वे इस माह के अंत तक ट्रेनिंग के लिए रूस जाएंगे। 1984 में राकेश शर्मा  (Rakesh Sharma)  रूसी मॉड्यूल (Russian Module) के जरिए चंद्रमा पर गए थे लेकिन इस बार भारतीय अंतरिक्ष यात्री भारत से भारतीय मॉड्यूल में जाएंगे।’  इसके अलावा गगनयान मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत के देखरेख के लिए भारतीय फ्लाइट सर्जनों की भी ट्रेनिंग शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया फ्रांस में जारी है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.