पल्स पोलियो अभियान में स्काउट-गाइड ने दी सेवाएं

( 9050 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 20 05:01

पल्स पोलियो अभियान में स्काउट-गाइड ने दी सेवाएं

उदयपुर /  राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो महाअभियान के दौरान सेंटपॉल स्कूल, भूपालपुरा एवं शिशु निकेतन स्कूल गोवर्द्धन विलास में सेवाएं दी गई।  
स्काउट सीओ सुरेन्द्र कुमार पाण्डे पे बताया कि दोनों बूथों पर स्काउट-गाईड द्वारा 0 से 5 वर्ष के नौनिहालों को  पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। इस अवसर पर स्काउ्स-गाइड्स ने डोर-टू-डोर संपर्क कर पोलियो दवा पीने लायक 0 से 5 वर्ष उम्र के बच्चों को पोलियो बूथ पर लाने के लिऐ माताओं-बहिनों को सेल्यूट के साथ अभिवादन करते हुऐ अनुनय की। स्काउट गाइड द्वारा लगाये गये दोनों ही बूथों पर पोलियो दवा पिलाने के लिऐ अभिभावकों का उत्साह देखते ही बन पड़ रहा था। स्काउट गाईड के उत्साहवर्धन के लिए सीओ गाईड रेखा शर्मा भी मौजूद रही।  
पाण्डे ने बताया कि पल्स पोलियो बूथ पर सेंटपॉल स्कूल तथा षिषु निकेतन विद्यालय के स्काउट गाइड की बहुत ही सराहनीय सेवाएं रही। इस अवसर पर सेंटपॉल स्कूल के सैम्यूल फ्रंासिस, प्रभारी कब मास्टर अषोक कुुमार, बबीला लॉरेंस, विक्टर लॉरेंस ने पूरे समय उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। बूथ पर स्काउट्स मनस्व, मुस्तफा, डयूक, पुरंजय, ध्रुव, सुधीन, सार्थक, पार्थ, गुनिन, मानस, राज, सक्षम, ज्योतिरआदित्य, वैदिक, प्रियांषु, आर्यन, राजसिंह, पियुष, ज्योति, गुजंन वषिष्ठा ने अपनी सेवाएं दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.