हारित अग्रवाल की पेन्टिंग का टॉप-१२ में चयन

( 7078 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 20 05:01

हारित अग्रवाल की पेन्टिंग का टॉप-१२ में चयन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर और दैनिक भास्कर समूह के तत्वाधान में आयोजित MY FM के रंगरेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस उदयपुर की मेजबानी में हुआ। इसमें शहर के नामी व शहर  के सभी प्रमुख स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का थीम प्लास्टिक फ्री इंडिया था जिसमें विद्यार्थियों ने अपने बाल मन की कल्पनाओें को चित्रकारी में उकेरा, जिसमें डीपीएस उदयपुर के कक्षा ११वीं के हारित अग्रवाल की पेन्टिंग को टॉप-१२ में चयनित किया गया। इस चित्रकारी के द्वारा उन्होंने पेगाम दिया कि प्लास्टिक का अंधाधुंध इस्तेमाल प्रकृति पर हमला है।  प्रतियोगिता के निर्णायक ख्याति प्राप्त चित्रकार श्री राजेश यादव जी थे।

विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमेन श्री गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने हारित अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.