सरकार ने कृषि संबंधी विभिन्न नीतियों को छोटे किसानों तक ले जाने के प्रयासों पर जोर दिया

( 2936 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jan, 20 11:01

सरकार ने कृषि संबंधी विभिन्न नीतियों को छोटे किसानों तक ले जाने के प्रयासों पर जोर दिया

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि संबंधी विभिन्न नीतियों को छोटे किसानों तक ले जाने के प्रयासों पर जोर देते हुए कहा है कि इन किसानों का विकास कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लक्ष्य को हासिल करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
श्री तोमर ने कहा कि कुछ नीतियों के दोषपूर्ण ढंग से लागू करने के कारण छोटे किसानों के लिए कृषि-उत्पादन में उपयोगी सुविधाओं का अभाव है। वे आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि बाजार, ई-नैम में कृषि की तार्किकता को मजबूत करने के बारे में एक दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला में बोल रहे थे।
श्री तोमर ने यह भी कहा कि उनका मंत्रालय इस अन्‍तर को समाप्‍त करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि छोटे किसान सभी लाभकारी नीतियों से प्रभावी ढंग से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि 2022 तक छोटे किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
   


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.