आप विधायक सुरेन्द्र सिंह ने छोड़ी पार्टी

( 7107 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jan, 20 10:01

आप विधायक सुरेन्द्र सिंह ने छोड़ी पार्टी

नयी दिल्ली। टिकट ना मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ आज, मैं बहुत दुखी हूं... आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।’’दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का टिकट काट कर उनकी पत्नी प्रीति तोमर को नया उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.