हांग कांग में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

( 3544 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jan, 20 06:01

हांग कांग में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हांग कांग । हांग कांग में एक अहम लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी उसके संगठन की ओर से सोमवार को दी गई। उसपर प्रदर्शन के लिए रैली आयोजित करने का आरोप है जो बाद में हिंसक हो गई थी। दरअसल, प्रदर्शन को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे जिसके बाद रैली ने उग्र रूप ले लिया था। लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता वेंतुस लाउ (Ventus Lau) को रविवार शाम को पुलिस की कार्रवाई में हस्‍तक्षेप करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, लाउ ने प्रदर्शन के लिए दिए गए अनुमति का उल्‍लंघन किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.