2020 में इन चार हीरोइनों के साथ नज़र आएंगे अक्षय कुमार

( 4565 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jan, 20 11:01

2020 में इन चार हीरोइनों के साथ नज़र आएंगे अक्षय कुमार

नई दिल्ली । 2019 अक्षय कुमार के लिए बेमिसाल साल रहा है। उनकी चार फ़िल्में रिलीज़ हुईं और चारों ने ही बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की दास्तां लिखी। उनकी दो फ़िल्मों ने तो 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। साल के अंत में 27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई अक्षय की फ़िल्म गुड न्यूज़ 191 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर चुकी है। अब अक्षय 2020 की तैयारियों में जुट गये हैं। इस साल भी अक्षय की चार फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं। अक्षय इन दिनों फ़िल्मों का चुनाव काफ़ी सतर्कता से कर रहे हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.