भाजपा अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि बिहार में इसी वर्ष होने वाला विधानसभा चुनाव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने आज वैशाली में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि भाजपा और जनता दल युनाइटेड के बीच रिश्ता बरकरार है और दोनों दल मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।