चित्तौडगढ सेवा संस्थान ने मनाई मकर संक्रांति

( 10231 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jan, 20 12:01

खींच और ऊनी वस्त्र किया वितरण

चित्तौडगढ सेवा संस्थान ने मनाई मकर संक्रांति

चित्तौडगढ  |  चित्तौडगढ सेवा संस्थान ने सुभाष चौक पर मकर संक्रांति पर मनाया। संस्थान उपाध्यक्ष शांति लाल भराडिया ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर संस्थान के अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी ने वहाँ खींच वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों और बडो को सर्दी का मौसम देखते हुए ऊनी वस्त्रों का वितरण भी संस्थान की और से किया गया।सांसद जोशी ने इस अवसर पर मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि संस्थान आगे भी जनउपयोगी काम करता रहेगा। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक पूर्व अध्यक्ष अनिल शिशोदिया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, पूर्व पार्षद भोला राम प्रजापत, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरिया, कोषाध्यक्ष विनोद चपलोत, सचिव भरत माहेश्वरी, नीलेश पटवारी,  राकेश जेतलियाए, अनंत समदानी, गोविन्द गोपाल ईनाणी, अशोक अजमेरा, मुकेश आचार्य,मुरली बसेर, रवि विरानी, रितिक ओझा, पहलवान सालवी, अरविंद भटट् सहित कई समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.