श्रीलंका में तमिल समुदाय थाई पोंगल का त्यौहार श्रद्धा से मना रहा है

( 8049 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jan, 20 07:01

श्रीलंका में तमिल समुदाय थाई पोंगल का त्यौहार श्रद्धा से मना रहा है

श्रीलंका में तमिल समुदाय थाई पोंगल का त्यौहार परम्परागत उत्साह और श्रद्धा से मना रहा है। लोग दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में जा रहे हैं और अपने संबंधियों को बधाई दे रहे हैं।
राष्ट्रपति गोताबाय राजपक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि इस पर्व से परिवारों के बीच बने संबंध धीरे-धीरे समाज में साम्पद्रायिक सदभाव मजबूत करेंगे। उन्होंने विदेशों में रह रहे श्रीलंकाई तमिल बहन-भाइयों से कहा है कि वे श्रीलंका को अपनी मातृभूमि समझें और राष्ट्रीय उद्देश्यों को पूरा करने में सहयोग करें।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.