रिटायर्ड कर्नल के घर चोरी करने वाली महिला को भीम मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

( 9935 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jan, 20 06:01

के डी अब्बासी

रिटायर्ड कर्नल के घर चोरी करने वाली महिला को भीम मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा  । भीम मंडी पुलिस ने पिछले दो माह पूर्व हुई रिटायर्ड कर्नल के घर से हुई चोरी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीम मंडी थाना प्रभारी हर्ष राज सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर पिछले दो माह पूर्व रिटायर्ड कर्नल के घर हुई चोरी का पर्दा फाश करने की जिम्मेदारी दी गई। टीम में शामिल   कोंस्टेबिल शिवराज,चेतन शर्मा,बलवीर सिंह,अवधेश,बनय सिंह,श्रीमती सावित्री,सुगम कुमार,बनय सिंह को शामिल किया गया। टीम ने अपने सूत्रो से जानकारी इक्कठी कर के चोर की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में भीम मंडी पुलिस ने हुसैनी नगर निवासी महेरुनिसा को गिरफ्तार किया। पुलिस पूँछतांछ में महेरुनिसा ने चोरी का माल कैलाश पुरी निवासी व्यापारी संजय मराठा को बेचना बताया जिस पर पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मॉल बरामद किया है।भीम मंडी क्षेत्र मनोज सिनेमा निवासी रिटायर्ड कर्नल शहीद मेजर के पिता श्री के कुमार के घर में पिछले सात आठ माह से घर का काम करने वाली महिला ने कर्नल साहिब की पत्नी श्री मीता कुमारी के जेवर चोर लिए थे जिसकी रिपोर्ट भीम मंडी थाने में दर्ज थी।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.