बजट से महिलाओं को है ये खास उम्मीदें

( 3895 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 20 12:01

बजट से महिलाओं को है ये खास उम्मीदें

नई दिल्ली । मोदी सरकार पार्ट 2 के कार्यकाल का दूसरा बजट 1 फरवरी 2020 को पेश होगा। इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। दरअसल, वित्त मंत्री खुद ही महिला हैं तो महिलाओं को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। पिछले बजट की बात करें तो सरकार ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की थीं, इस बार महिलाओं को बजट से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें हैं। पिछली बार के बजट में महिला सुरक्षा को लेकर कई घोषणाएं हुई थीं। इस बार के बजट में महिलाओं को अपने किचन के सस्ता होने पर पूरा जोर है। बजट 2020 से महिलाएं चाहती हैं कि उनके घर का खर्च आराम से चले। इसमें दाल, चावल, गेहूं, फल, चीनी, सब्जी, तेल जैसी रोजाना के इस्तेमाल होने वाली चीजों पर कम पैसे खर्च करने पड़ें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.