निर्भया के दुष्कर्मियों के लिए फांसी की सजा भी कम: स्वाति

( 3625 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 20 12:01

निर्भया के दुष्कर्मियों के लिए फांसी की सजा भी कम: स्वाति

नयी दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को कहा कि निर्भया दुष्कर्म मामले के गुनहगारों के लिए फांसी की सजा भी कम है। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में मौत की सजा पाये चार मुजरिमों में से दो की सुधारात्मक खारिज कर दी।मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देते हुए इन दरिंदों को जरा भी दया नहीं आई, अब जब फांसी की सजा सुनाई गई तो इन्हें मौत का खौफ सताने लगा है।’’ उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘ऐसे हैवानों के लिए तो फांसी भी कम सजा लगती है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.