भारत पर प्रहार करने में कुशल है कांग्रेस: भाजपा

( 5688 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 20 12:01

भारत पर प्रहार करने में कुशल है कांग्रेस: भाजपा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर हमला किया कि विपक्षी दल ‘भारत पर प्रहार करने और पाकिस्तान को बचाने में कुशल है।’ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आतंकवादी के साथ कथित संबंध को लेकर जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के दो नेताओं द्वारा टिप्पणी करने को लेकर विपक्षी दल पर निशाना साधा। जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले के मीर बाजार में पुलिस ने शनिवार को एक अज्ञात वकील के अलावा पुलिस उपाधीक्षक सिंह को हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया था। यह वकील आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचा रहा था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.