आखिरी बोडो मिलिटेंट ग्रुप ने किया सरेंडर

( 2920 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 20 11:01

आखिरी बोडो मिलिटेंट ग्रुप ने किया सरेंडर

दिल्ली। असम के आखिरी बो़डो मिलिटेंट संगठन नेशनल डेमोक्रैटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के सदस्यों ने म्यांमार बेस छोड़ भारत के सामने भारत-म्यांमार बॉर्डर पर शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसके बाद इस संगठन को गुवाहटी ले जाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 50 सशस्त्र काडरों ने चेयरमैन बी. सौरईग्वरा के नेतृत्व में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। दरअसल यह बोडोलैंड टेरिटोरियल कांउसिल के मुख्य प्रशासक हगरमा महिलरी की पहल और भारत-म्यांमार की संयुक्त कोशिशों से मुमकिन हो पाया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.