किशोरी के थी गर्भाशय की नली में गांठ, दूरबीन से निकाली

( 7983 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 20 06:01

BHAVBHUTI BHATT

किशोरी के थी गर्भाशय की नली में गांठ, दूरबीन से निकाली

उदयपुर। किशोरी के गर्भाशय की नली में गांठ का जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग में दूरबीन से ऑपरेशन किया गया। कम उम्र में गर्भाशय की नली में गांठ होना असाधारण था, जिसका पिछले चार महीने से इलाज के दौरान भी पता नहीं चल पाया था।

जीबीच अमेरिकन हॉस्पीटल में पिछले दिनों चित्तौड से १४ वर्षीय किशोरी को पेट दर्द व माहवारी की समस्या लेकर परिजन स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी के पास पहुंचे थे। परिजनों ने डॉ. त्रिपाठी को यह समस्या पिछले चार महीने से होने और अब तक कराए इलाज की भी जानकारी दी। यहां सोनोग्राफी कराने पर किशोरी के गर्भाशय की नली में १० गुणा ७ गुणा ६ सेंटीमीटर की गांठ का पता चला। इसका यहां दूरबीन से ऑपरेशन किया गया। इसमें गांठ में भरा छह सौ मिली लीटर पानी निकाला गया और गांठ बाहर निकाली गई। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि किशोरियों में कम उम्र में गर्भाशय की गांठ होना असाधारण है। आम तौर पर इस तरह की गांठ महिलाओं में होती है। इस गांठ के लगातार बढवार लेने पर इसके गर्भाशय में ही फूटने, इंफेक्शन फैलने और गांठ के घूमने का खतरा था। इस ऑपरेशन के २४ घंटे बाद किशोरी को हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिया गयां यह ऑपरेशन डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी के साथ निश्चेतना विभाग के डॉ. पीयूष गर्ग ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.