उद्धव जैन का ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

( 4282 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jan, 20 12:01

उद्धव जैन का ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा १०वीं के छात्र उद्धव जैन ने अर्थ साइंस ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हाल ही में जियोलॉजिकल सोसायटी की ओर से घोषित परिणाम में उद्धव का द्वितीय चरण के लिए चयन हुआ। उद्धव ने १४वें इन्टरनेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड में अखिल भारतीय स्तर पर आठवाँ स्थान और उदयपुर स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित किया। इन्होंने गत वर्श भी इस ओलम्पियाड में अखिल भारतीय स्तर पर २४वीं रेंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था।  द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए उद्धव मई में चैन्नई जाएँगे।

विद्यालय के प्रो. वाइस चैयरमेन श्री गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनीसिंह ने उद्धव को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.