पुतली नाटक स्वामी विवेकानन्द का मंचन 12 को

( 12338 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jan, 20 04:01

पुतली नाटक स्वामी विवेकानन्द का मंचन 12 को

उदयपुर  । कठपुतली एवं लोक कलाओ की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2020 को स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर कठपुतली नाटिका स्वामी विवेकानन्द का मंचन किया जाएगा।
 भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर के निदेशक डाॅ लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल,उदयपुर में दिनांक 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की 157 वीं जयंती के अवसर पर संस्था के मुक्ताकाशी रंगमंच पर सायः 7ः00 बजे से कठपुतली नाटिका ‘स्वामी विवेकान्द का मंचन किया जाएगा। 
उन्होने बताया कि स्वामी विवेकानन्द  ने अपनी शिक्षाओं से दुनिया भर के लाखों युवाओं को प्रेरित किया। 1893 में शिकागो में हुए धर्म सम्मेलन में उनकी वर्ता को मानव जीवन एवं   विश्व शांति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया। भारत की आध्यात्मिकता से प्रेरित संस्कृति और मजबूत इतिहास पर उनके प्रसिद्ध भाषण ने अमेरिकियों से विशेष रूप से बौद्धिक सर्कल से प्रशंसा प्राप्त की। उनके मजबूत व्यक्तित्व, विज्ञान और वेदांत में व्यापक ज्ञान और मानव और पशु जीवन के प्रति सहानुभूति ने उन्हें शांति और मानवता का प्रेरणा स्त्रोत बना दिया। स्वामी विवेकानन्द के जीवन एंव उनके द्वारा मानव समाज कि उन्नति हेतु दिये गए सन्देशो को आम जन तक पहुचाने के उद्धेश्य से उनके 150 वे जन्म वर्ष के अवसर पर सन् 2013 में रामकृष्ण मिशन नई दिल्ली के सौजन्य से भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर द्वारा स्वामी विवेकानन्द कठपुतली नाटिका का निर्माण किया गया। 
 उन्होने यह भी बताया कि उक्त कठपुतली नाटिका के 300 से अधिक प्रदर्शन राष्ट्रीय और अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के समारोह में हो चूके है जिसमें भारत के विभिन्न राज्यो सहित अमेरिका में 5, कनाड़ा में 6, मलेशिया  4, सिंगापुर  9 तथा यू.के. में 12 प्रदर्शन सम्मिलित है इसके साथ ही उक्त कठपुतली नाटिका का मंचन दिनांक 03 जनवरी 2018 को लोक सभा के बाल योगी सभागार में भी किया गया है। 
उक्त प्रस्तुति हेतु दिनांक 12 जनवरी को  सायं 7 बजे प्रारम्भ होने वाले कार्यक्रम में दर्शको का प्रवेश निः शुल्क रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.