23 वाॅ मंकर सक्रांति महोत्सव का आयोजन

( 11011 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jan, 20 07:01

9 दिनों तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

23 वाॅ मंकर सक्रांति महोत्सव का आयोजन

कोटा (डॉ. प्रभात कुमार सिंघल) / सुकालेश्वर महादेव मंदिर रेतवाली टिपटा स्थित महाकाल सत्संग मण्डल नदग्राम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 वाॅं मंकर सक्रांति महोत्सव का आयोजन 7 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जायेगा। 
समिति के अध्यक्ष किशन सिंह भाटी ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन 7 जनवरी मंगलवार को प्रात 11 बजे भव्य कलश यात्रा बैराज रोड स्थित झरने के बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई मंदिर प्रांगण में आकर सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में ही 7 से 13 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। भागवत कथा का वाचन पंडित श्री हर्ष भट्ट द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को प्रात 10 बजे रामायण पाठ का वाचन भी किया जायेगा। महोत्सव के अगले दिन 14 जनवरी को प्रात 10 बजे टिपटा स्थित सुकालेश्वर  महादेव का रूद्राभिषेक एवं पुर्णाहूति हवन का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगले दिन 15 जनवरी को सुकालेश्वर महादेव मंदिर प्रागण मंे ही सायं 5 बजे से विशाल आम भण्डारे का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन सुकालेश्वर महादेव का विशेष अनुपम श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन भी किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष ने स्थानीय क्षेत्रवासियों से आव्हान किया कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ-चढकर अपनी भागीदारी एवं उपस्थिति सुनिश्चित कर धार्मिक लाभ ग्रहण कर सकते हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.