राष्ट्रीय सुरक्षा-आंतरिक चुनौतियां विषयक परिसंवाद शनिवार संाय 6 बजे

( 5985 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jan, 20 13:01

अंतर्राष्ट्रीय पत्र्कार व राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ होंगे मुख्य वक्ता

राष्ट्रीय सुरक्षा-आंतरिक चुनौतियां विषयक परिसंवाद शनिवार संाय 6 बजे

उदयपुर। भारत विकास परिषद प्रताप द्वारा शनिवार संाय 6 बजे नगर निगम स्थित सुखाडया रंगमंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा-आंतरिक चुनौतिया विषयक परिसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

प्रताप के अध्यक्ष लोकेश कोठारी ने बताया कि परिसंवाद के मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय पत्र्कार व राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ,मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी,विशिष्ठ अतिथि संासद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौडगढ संासद सी.पी.जोशी,एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस कम्पनी के चेयरमेन विनोद जैन तथा रॉलजैक एशिया लि. के निदेशक सिद्धार्थ जैन होंगे।

सचिव मनोज जैन ने बताया कि मुख्य वक्ता एवं अन्य अतिथि वर्तामन परिप्रेक्ष्य में देश के हालात पर राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आंतरिक चुनौतियों पर अपनी बात रखेंगे।

कार्यक्रम संयोजक सीए एस.एन.माहेश्वरी ने बताया कि प्रताप अपनी स्थापना के रजत वर्ष में अब तक अनेक ज्वलंत समस्याओं पर विचार गोष्ठियंा, एवं सेवा सद्भाव के कार्य किये जा चुके है। सेवा प्रकल्प के तहत 19 वर्ष पूर्व में शहर में पहला मोक्षरथ जनता की सुविधा के लिये उपलब्ध कराया था। इस माह नया मोक्षरथ शहरवासियों को समर्पित किया जायेगा। सह संयोजक नरेन्द्र पोरवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद प्रताप की स्थापना 25 वर्ष पूर्व की गई थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.