सी. पी. एस. में मनाया क्रिसमस पर्व

( 12606 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Dec, 19 10:12

सी. पी. एस. में मनाया क्रिसमस पर्व

उदयपुर | न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै, स्कूल में क्रिसमस का त्योहार जोश और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में क्रिसमस पर आधारित थीम डान्स में बच्चे खूब थिरके। क्रिसमस कैराल गायन व छोटे बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति ने समां बाँध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर नोरबर्ट एस. वी. डी. ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित संदेश बच्चों तक पहुँचाया।

प्रांगण खूबसूरती से सजा था व चारों और परियाँ व सांता क्लॉज नृत्य कर रहे थे। बच्चों में टॉफियाँ वितरित की गई व सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस व नववर्ष की बधाइयाँ दीं। चैयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा ने क्रिसमस के त्योहार पर अपनी मेलजोल को और मजबूत बनाने व सबके साथ हिलमिल कर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में चैयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा, सहनिदेशक-श्रीमान् विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्राचार्या -  श्रीमती पूनम राठौड तथा प्रशासक-श्री सुनिल बाबेल ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.