डीपीएस, उदयपुर के प्रखर मेहता चन्द्रयान-२ को चंद्रमा की सतह पर उतरता देखेंगे

( 7420 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Dec, 19 11:12

डीपीएस, उदयपुर के प्रखर मेहता चन्द्रयान-२ को  चंद्रमा की सतह पर उतरता देखेंगे

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर में कक्षा नवीं के प्रखर मेहता, भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के साथ चन्द्रयान-२ को चंद्रमा की सतह पर उतरता हुआ देखने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त करगे। प्रखर मेहता ने अगस्त माह में आयोजित ऑनलाईन क्विज को जीत कर इस मुकाम को हासिल किया है। ये राजस्थान के शीर्ष प्रतिभागियों में से एक है जिन्हें यह निमंत्रण इसरो से प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि व चंद्रयान-२ को चंद्रमा की सतह पर उतरता देखने के लिए प्रखर जनवरी २०२० में इसरो के हेडक्वार्टर जाएँगे।

विद्यालय के चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने प्रखर मेहता को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविश्य की कामना की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.