3.8 फीसद लुढ़का औद्योगिक उत्पादन

( 6241 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Dec, 19 10:12

 3.8 फीसद लुढ़का औद्योगिक उत्पादन

बिजली, खनन और विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्पादन अक्टूबर महीने में 3.8 प्रतिशत घट गया। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के रूप में मापा जाने वाले औद्योगिक उत्पादन एक साल पहले इसी माह में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। विनिर्माण क्षेत्र में नरमी दर्ज की गई। इसमें अक्टूबर महीने में 2.1 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि एक साल पहले इसी महीने में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आंकड़े के अनुसार बिजली उत्पादन में अक्टूबर 2019 में तीव्र 12.2 प्रतिशत की गिरावट आई।नई दिल्ली (भाषा)। खाने पीने की वस्तुओं के दाम चढ़ने से नवम्बर माह में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह इसका तीन साल का उच्चस्तर है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.