टेक महिंद्रा पुणो को स्मार्ट सिटी के रूप में संवारेगी

( 8036 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Dec, 19 09:12

टेक महिंद्रा पुणो को स्मार्ट सिटी के रूप में संवारेगी

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक म¨हद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे पुणो के ¨पपरी चिंचवाड़ नगर निगम से 500 करोड़ रपए की एक स्मार्ट शहर परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी ने कहा कि इस परियोजना का असर पुणो जिले के ¨पपरी चिंचवाड़ नगर निगम के 15 लाख से अधिक लोगों पर पड़ेगा। कंपनी पुणो क्षेत्र को स्मार्ट और टिकाऊ शहर के रूप में संवारेगी करेगी। कंपनी के बिक्री प्रमुख (भारत) पुनीत गुप्ता ने कहा, ‘‘पहला वर्ष परियोजना को शुरू करने के लिए होगा। इसके बाद हमें पांच साल तक रख-रखाव करना होगा।’कंपनी इस ठेके के तहत सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) की बुनियादी संरचना मुहैया कराएगी, जिसमें शहरी नेटवर्क, स्मार्ट जल, स्मार्ट नाले, स्मार्ट परिवहन, स्मार्ट पार्किंग, स्मार्ट पर्यावरण आदि सुविधाएं होंगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.