फिर से हुई बोरिस जॉनसन की वापसी

( 4564 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Dec, 19 07:12

फिर से हुई बोरिस जॉनसन की वापसी

लंदन। ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में शानदार बहुमत के साथ बोरिस जॉनसन का फिर से प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इस जीत के साथ ही ब्रेग्जिट पर अनिश्चितता खत्म हो जाएगी और ब्रिटेन की अगले महीने के अंत तक यूरोपीय संघ से अलग होने की राह आसान हो जाएगी। शुक्रवार को आए एग्जिट पोल में जॉनसन की भारी जीत के संकेत मिले हैं।बीबीसी/आईटीवी/स्काई एग्जिट पोल के अनुसार, जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी ने लेबर पार्टी के गढ़ में भी सेंध लगाई है। लेबर पार्टी इंग्लैंड के उत्तर और वेल्स इलाकों में हारती दिख रही है जहां लोगों ने 2016 के जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए वोट किया था। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, विपक्षी लेबर पार्टी 71 सीटें गंवाती दिख रही है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.