आवश्यक कार्यों से श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड जन्म दिवस पर उदयपुर से बाहर

( 2816 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Dec, 19 04:12

Giriraj Singh

आवश्यक कार्यों से श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड  जन्म दिवस पर उदयपुर से बाहर

उदयपुर  ।  एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के चेयरमेन तथा महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड अपने जन्मदिवस १३ दिसम्बर २०१९, शुक्रवार के दिन उदयपुर से बाहर प्रवास पर होने के कारण, बधाई देने वाले महानुभावों से भेंट नहीं कर पाएंगे।

महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण एवं प्रवास पर होने के कारण, श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड अपने स्नेहीजनों से भेंट कर शुभकामनाएं स्वीकार नहीं कर पाएंगे।

अरविन्द सिंह मेवाड ने इस अवसर पर उदयपुर में उपस्थित नहीं हो पाने तथा बधाई देने वाले स्नेहीजनों से भेंट नहीं कर सकन पर हृदय से खेद व्यक्त किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.