सामाजिक सुरक्षा संहिता 2019 लोकसभा में पेश

( 11194 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 19 09:12

सामाजिक सुरक्षा संहिता 2019 लोकसभा में पेश

सामाजिक सुरक्षा संहिता 2019 आज लोकसभा में पेश की गई। इसका उद्देश्य कर्मचारी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कानूनों की संख्या मौजूदा 44 से घटाकर केवल चार करना है। श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने सदन में बताया कि यह संहिता वर्तमान श्रम कानूनों की संख्या को कम करने के बारे में है।
उन्होंने कहा कि इसे बनाने से पहले व्यापक विचार विमर्श किया गया है। श्री गंगवार ने कहा कि इस संहिता से सामाजिक सुरक्षा के मौजूदा नियमों की जटिलताएं समाप्त हो जायेंगी। 
आर एस पी पार्टी के एन के0 प्रेमचन्द्रन ने  संहिता का विरोध करते हुए कहा कि इससे कामगारों के मौजूदा सुविधाओं में कटौती होगी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.