धारीवाल का एक साल

( 8066 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 19 05:12

शुरू किए 1134 करोड़ के कार्य,तीन साल में लेंगे मूर्त रूप

धारीवाल का एक साल

कोटा (डॉ. प्रभात कुमार सिंघल) |  नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा शहर के निवासियों को अपने एक वर्ष के समय में विकास के 1134 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। अधिकतर कार्यो से  शहरवासियों को यातायात की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुचारू बनेगा। अन्य कार्यो से पर्यटन विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। यह कार्य नगर विकास न्यास संस्था द्वारा किये जा रहे है।ऐसे ही कार्यो से उनके पहले मंत्रित्व काल में किये गए प्रयासों से शहरवासी उन्हें याद करते है।

       एक साल में शुरू किए गए दो बड़े कार्यो 500 करोड़ के चम्बल रिवर प्रोजेक्ट एवं 80 करोड़ की लागत से बनने वाले सिटी पार्क के प्रारूप का मंगलवार को धारीवाल ने प्रतुतिकरण देखा। कोटा में 150 करोड़ से देवनारायण कॉलोनी का विकास,

104 करोड़ से 4 जगह पार्किंग विकास,100 करोड़ से 3 अंडर पास निर्माण, 80 करोड से गुमानपुरा में फ्लाई ओवर निर्माण, 80 करोड़ से दो अन्य फ्लाई ओवरों का निर्माण एवं  40 करोड़ से एमबीएस में ओपीडी का निर्माण कार्य मंजूर किये गए हैं।

   इन सभी कार्यो पर तेजी से काम शुरू हो गया है। कंसल्टेंट का चयन , प्रारूप, डिजाइन तैयारी आदि कार्य लगभग अंतिम स्टेज पर हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.