फिनलैंड की पूर्व परिवहन मंत्री साना मारिन को प्रधानमंत्री चुना

( 11389 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Dec, 19 10:12

फिनलैंड की पूर्व परिवहन मंत्री साना मारिन को प्रधानमंत्री चुना

फिनलैंड की सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने 34 वर्षीय पूर्व परिवहन मंत्री साना मारिन को प्रधानमंत्री चुना है। वे फिनलैंड के इतिहास में सबसे कम उम्र की सरकार प्रमुख बनी हैं।
सुश्री मारिन ने कल के मतदान में निवर्तमान नेता ऐन्टी रिन्ने पर मामूली अंतर से जीत दर्ज की। रिन्ने ने डाक कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के मुद्दे पर अपने गठबंधन के सहयोगी सेंटर पार्टी का विश्वास खो देने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था।
पूर्व प्रधानमंत्री ऐन्टी रिन्ने ने मध्य-वाम के पांच दलों के गठबंधन का इस वर्ष जून से नेतृत्व किया था और मारिन की नियुक्ति से सोशल डेमोक्रेटिक के नेतृत्व वाली सरकार में महत्वपूर्ण नीतिगत परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रिन्ने ने सात सौ डाक कर्मचारियों के वेतनमान में कटौती करने की योजना के मुद्दे पर कई हफ्तों तक चले राजनीतिक संकट के बाद त्यागपत्र दे दिया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.