दुनिया को और बेहतर बनाएं

( 8234 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Dec, 19 10:12

दुनिया को और बेहतर बनाएं

उदयपुर  । नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में त्रिदिवसीय  श्रीराम-कृष्ण अवतार कथा एवं ‘अपनों से अपनी बात‘ कार्यक्रम का समापन हुआ। व्यासपीठ से संस्थापक कैलाश ‘मानव‘ ने कहा कि यदि हम चाहते हैं कि ईश्वर की कृपा प्राप्त हो तो इसके लिए सबसे अच्छा मार्ग दूसरों की भलाई करना है। यदि हम परोपकार करते हैं तो हमारे बुरे वक्त में यही परोपकार सहायता करता है। मनुष्य को हमेशा सकारात्मक सोच रखते हुए परिवार, समाज राष्ट्र और दुनिया को और अधिक बेहतर बनाने के प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से निःशुल्क  पोलियो करेक्टिव सर्जरी के लिए आए दिव्यांगों ने भी अपने विचार साझा किए।  संचालन महिम जैन ने किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.