श्रीमती शैली श्रीवास्तव द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति आज

( 8299 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Dec, 19 07:12

 श्रीमती शैली श्रीवास्तव द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति आज

उदयपुर,  भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर, में श्रीमती शैली श्रीवास्तव द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति आज होगी।
भारतीय लोक कला मण्डल के निदेशक डाॅ. लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल एवं विरासत एंसबल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में देश की प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना श्रीमती शैली श्रीवास्तव द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति आज सायं 7ः15 बजे दी जाएगी। 
 उन्होने बताया कि श्रीमती शैली श्रीवास्तव  द्वारा आज ओडिसी नृत्य के दौरान नृत्य का इतिहास एंव उसकी विभिन्न शैलियो को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में गणपति वंदना, माणिक्य विना मुप्लायंती, आरभी पल्लवी, तो लागी गोपो डंाडा एवं वी मोक्ष नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी जाएगी।
 श्रीमती श्रीवास्तव ने ओडिसी नृत्य की शिक्षा अपनी गुरू श्रीमती ज्योती श्रीवास्तव एवं ख्याति प्राप्त गुरू श्रवन लोवेन से ली है । शैली श्रीवास्तव 30 वर्षों से ओडिसी नृत्य का अभ्यास ओडिसी नृत्य की तीनों प्रमुख शैलियों जिसमें गुरू देबा प्रसाद दास, गुरू केलू चरण महापात्रा एवं आदी गुरू पंकजचरण दास कि शैली के अन्तर्गत कर रही है । शैली श्रीवास्तव मूलतः पटना से है तथा हाल ही दिल्ली से उदयपुर आई है। शैली श्रीवास्तव ने देश के विभिन्न राष्ट्रीय नृत्य समारोहों में भाग लिया है तथा सैकड़ों बच्चों को ओडिसी नृत्य की शिक्षा दी है । 
 भारतीय लोक कला मण्डल में श्रीमती शैली श्रीवास्तव  द्वारा दिनांक 2 दिसम्बर से शास्त्रीय नृत्य ओडिसी की नियमित प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया भी किजा रहा है। ओडिसी नृत्य सीखने की इच्छा रखने वाले प्रतिभागी भारतीय लोक कला मण्डल में कार्यालय समय में आकर पंजीयन करा सकते है ।
कार्यक्रम में दर्शको का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.