धरने पर बैठे अखिलेश

( 10259 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 19 08:12

धरने पर बैठे अखिलेश

आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात यहां सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार मिलने के लिए उन्नाव पहुंचीं हैं।इससे पहले पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताते हुए प्रियंका ने इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।’’


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.