सीएम रघुवर दास ने किया मतदान

( 2779 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 19 07:12

सीएम रघुवर दास ने किया मतदान

मशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां भालूबासा मतदान केन्द्र में मतदान करने के बाद दावा किया कि संथाल परगना में भी भाजपा इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की पूरी तरह सफाई कर देगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न लगभग दस बजे सपरिवार मतदान किया। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में उनका मुख्य मुकाबला उनके कैबिनेट साथी रहे सरयू राय से है जिन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद मुख्यमंत्री को इसके लिए दोषी मानते हुए उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया और दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गये। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.