जहाज पर सवार 18 भारतीयों का किया अपहरण समुद्री डाकुओं ने

( 4860 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Dec, 19 06:12

जहाज पर सवार 18 भारतीयों का किया अपहरण समुद्री डाकुओं ने

नयी दिल्ली। नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.