देश में वर्ष 2015 से 2017 के दौरान दंगों की घटनाओं में कमी

( 3608 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Dec, 19 10:12

देश में वर्ष 2015 से 2017 के दौरान दंगों की घटनाओं में कमी

देश में वर्ष 2015 से 2017 के दौरान दंगों की घटनाओं में कमी आई है। वर्ष 2015 में 65 हजार से अधिक दंगों की घटनाएं हुई जबकि यह आंकड़ा 2016 में घटकर 61 हजार तथा 2017 में 59 हजार के आसपास था।
राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री जी0 किशन रेड्डी ने कहा कि वर्ष 2017 में बिहार में 11 हजार 698 दंगों की सबसे अधिक घटनाएं हुईं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में आठ हजार 990 और महाराष्ट्र में सात हजार 743 दंगों की घटनाएं हुईं। श्री रेड्डी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला दे रहे थे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.