जीवन में सकारात्मक सोच जरूरी - प्रो. सारंगदेवोत

( 14380 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Dec, 19 09:12

सोनोकेमेस्ट्री पुस्तक का किया विमोचन

जीवन में सकारात्मक सोच जरूरी - प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर (डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर) । जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डिम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय) के संघटक विज्ञान संकाय की ओर से सेामवार को आवर्त सारणी क रसायनिक तत्वों के अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष पर एक दिवसीय सेमीनार में  अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने विधार्थियों को आवर्त सारणी के महत्व के बारे में बताते हुए कह कि किस प्रकार विभिन्न गुणो के आधार पर प्रकृति में पाये जाने वाले सभी तत्वों का वर्गीकरण किया गया है। मेडेली फ जो कि आवर्त सारणी के जनक है। प्रो0 सारंगदेवोत ने कहा कि आवर्त सारणी को आधुनिक विज्ञान में बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है जिसका महत्व सिर्फ रसायन विज्ञान में नही बल्कि भौतिकी, जैविक विज्ञान और विज्ञान से जुडे अन्य विषयों में भी देखने को मिलता है। उन्होने कहा कि  विधार्थियों मे सकारात्मक सोच का होना बेहद जरूरी है क्येाकि यह  उनके व्यक्तित्व निर्माण की पहली सीढी है। इसी बल पर वे जीवन में आगे बढ सकते है। संयोजक डॉ0 रक्षित आमेटा ने बताया कि छात्रो से सवाल जवाब भी किये गये। विशिष्ठ अतिथि प्रो. सुमन पामेचा, डिप्टी रजिस्ट्रा रियाज हुसैन ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ0 रक्षित आमेटा, की हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय प्रकाशक एप्पल एकेडमी प्रैस अमेरिका से प्रकाशित पुस्तक सोनोकेमेस्ट्री का विमोचन अतिथि द्वारा किया गया। यह पुस्तक हरित रसायन के एक महत्वपूर्ण शोध क्षेत्र प आधारित है जिसमें पराध्वनि के माध्यम से अनेक रसायनिक अभिक्रियाओं का वर्णन है। संचालन डॉ0 दीप्ति सेानी ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.