जावेद जाफरी ‘‘कुली नंबर-1’ में दर्शकों को गुदगुदाएंगे

( 6708 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Dec, 19 09:12

जावेद जाफरी ‘‘कुली नंबर-1’ में दर्शकों को गुदगुदाएंगे

मुंबई । अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए विख्यात अभिनेता जावेद जाफरी 1995 की हिट फिल्म ‘‘कुली नंबर-1’ के रीमेक में एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। फिल्म के रीमेक का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं, जिन्होंने पहले गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत इसी नाम से फिल्म बनाई थी। आगामी फिल्म वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित की जा रही है। इसमें वरुण धवन और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। जावेद को फिल्म में लिए जाने की घोषणा प्रोडक्शन कंपनी के आधिकारिक ट्विटर पेज के जरिए की गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.