गरीबों की जेब काट रही है भाजपा: प्रियंका

( 6480 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Dec, 19 05:12

गरीबों की जेब काट रही है भाजपा: प्रियंका

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निजी क्षेत्र की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की इंटरनेट एवं कॉल की दर बढ़ने को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है। गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा पिछले 6 सालों से मोबाइल इंटरनेट और कॉल सस्ता करने की डींगें हाँकती थी। अब इसकी भी हवा निकल गई। प्रियंका ने दावा किया, भाजपा ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को कमजोर किया और बाकी कंपनियों के लिए कॉल और डेटा महँगा करने का रास्ता खोला।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.