देश को एक नई दिशा देगा भारत बचाओ रैली-अशोक गहलोत

( 10279 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Dec, 19 05:12

देश को एक नई दिशा देगा भारत बचाओ रैली-अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार जिस नीति के तहत काम कर रही है उसमें जनता के प्रति जवाबदेही बिल्कुल भी नहीं है। गहलोत रविवार को 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित  भारत बचाओ  रैली की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।गहलोत ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि कांग्रेस पार्टी देश के चहुंमुखी विकास के लिये देश का नेतृत्व करे। उन्होंने कहा कि आगामी 14 दिसम्बर को सोनिया गॉंधी जी के आह्वान पर आयोजित होने वाली रैली देश को एक नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाले विभिन्न राज्यों में जनता का विश्वास जीतने में नाकाम रहे हैं। उप चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विभिन्न राज्यों में सफलता मिली है।  उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है इसलिये हम सबको गॉंव-ढाणी तक पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिये जनता को जागृत करना है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.