बुर्किना फ़ासो में गिरजाघर के अंदर गोलीबारी से 14 लोगों की मौत

( 9276 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Dec, 19 05:12

बुर्किना फ़ासो में गिरजाघर के अंदर गोलीबारी से 14 लोगों की मौत

बुर्किना फ़ासो में हथियारबंद लोगों ने एक गिरजाघर के अंदर गोलीबारी करके कम से कम 14 लोगों की हत्‍या कर दी। मारे गये सभी व्‍यक्ति देश के पूर्वी भाग हंटौकौरा में स्थित एक गिरजाघर में रविवार की प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे।
क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार कई लोग घायल हो गये हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि नाइज़र सीमा के नजदीक हंटौकौरा कस्‍बे के एक प्रोटेस्‍टेंट गिरजाघर में रविवार की प्रार्थना सभा में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला किया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.