राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले आशीष मेनारीया का जोर-शोर से स्वागत

( 5260 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Nov, 19 11:11

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले आशीष मेनारीया का जोर-शोर से स्वागत

सी.पी.एस. के कक्षा - १२ के छात्रा आशीष मेनारिया ने हाल ही हरियाणा, महेन्द्रगढ में सम्पन हुई सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ४९ ाह भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। आशीष ने पहले क्वाटरफाइनल में केरला, सेमीफाइनल में उत्तरप्रदेश और फाइनल में हरियाणा के मुक्केबाजों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। आशीष ने पूर्व में सीबीएसई कि वेस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में  स्वर्ण जीता था। आशीष उदयपुर से सीबीएसई नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले छात्रा है।

सी.पी.एस. की निदेशिका श्रीमती अलका शर्मा ने आशीष मेनारिया एवम् उनके प्रशिक्षक वात्सलय यादव के इस ऐतिहासिक प्रयास की सफलता पर अत्यंत भावप्रवण शब्द कहे।

निदेशिका- श्रीमती अलका शर्मा, निदेशक- श्री दीपक शर्मा तथा प्राचार्या -  श्रीमती पूनम राठौड ने आशीष मेनारिया को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.