सांसद जोशी ने लोकसभा में प्रस्तुत किये अफीम किसानों के कल्याण व ऐतिहासिक स्माराकों से संबधीत विधेयक

( 8454 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Nov, 19 06:11

CHANDRA PRAKASH JOSHI

सांसद जोशी ने लोकसभा में प्रस्तुत किये अफीम किसानों के कल्याण व ऐतिहासिक स्माराकों से संबधीत विधेयक

चित्तौड़गढ़ | चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुये अफीम उत्पादक कल्याण विधेयक,2019 तथा राजस्थान में प्राचीन स्मारकां और पुरातत्वीय स्थलों तथा अवशेष के लिये विशेष वित्तिय सहायता विधेयक, 2019 सदन में रखे।

सांसद जोशी ने अफीम किसानों की वर्षो से चली आ रही समस्याओं को देखते हुये उनके कल्याण के लिये किये जाने वाले कतिपय कल्याणकारी उपायों और अन्य सुविधाओं के संबध में निजि विधेयक सदन में रखा। अफीम किसानों के कल्याण के संबध में पहली बार किसी प्रकार का विधेयक सदन में रखा गया है। वर्तमान में भी अफीम किसानों से संबधीत सांसद किसानों के हितों के लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन सांसद जोशी के द्वारा सदन में अफीम उत्पादक कल्याण विधेयक रखा गया है।

इसके साथ ही राजस्थान राज्य में स्थित पुरातत्वीय स्थलां और अवशेषों के उत्खनन सहित प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातत्वीय स्थलां और अवशेषों की मरम्मत, नवीकरण और परिरक्षण की लागत को पूरा करने हेतु राजस्थान को विशेष वित्तिय सहायता का उपबंध करने के संबध में निजि विधेयक सदन में रखा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.