झीलो की नगरी में होगा जहरमुक्त खेती का श्रेष्ठउदाहरण

( 7534 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 19 14:11

3 दिवसीय जैविक महोत्सव 29 नवम्बर से शिल्पग्राम उदयपुर में

झीलो की नगरी में होगा जहरमुक्त खेती का श्रेष्ठउदाहरण

उदयपुर झीलो की नगरी को जहरमुक्त खेती का श्रेष्ठ उदाहरण बनाते हुए, foश्व को रासायनिक खेती मुक्त बनाने देघ्भर के 25 से अधिक राज्यो के वैज्ञानिक किसान 3 दिवसीय जैविक महोत्सव में 29 नवम्बर से घ्ल्पिग्राम में जुटेंगे, महोत्सव का उदघाटन केन्द्रीय जल ७ाक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह ७ोखावत, केन्द्रीय कृ६ा राज्य मंत्री कैला८ा चौधरी के द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्वगृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया, उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, नीदरलेण्ड के अन्तर्राष्ट्रीय कृ६ा वि८ो६ाज्ञ एडि वान, पदम श्री हुकुमचन्द पाटीदार की उपस्थिति में किया जायेगा।

आयोजन समिति के सचिव रोहितजैन ने बताया कि जैविक महोत्सव 2019 जैविक खेती पर 7वां विशाल राष्ट्रीय द्विवा*षक सम्मेलन है जिसका आयोजन भारतीय सजीव खेती समाज ;ओर्गेनिक फा*मग एसोसियेशन ऑफ इण्डिया (ओफाइ) के बेनर तले पेसिफिक यूनिवर्सिटी एवं ओर्गेनिक इण्डिया की सहभागिता से देघ्भर के ख्यातनम जैविक कृषि वैज्ञानिको, स्वयं सेवी संस्थाओ, किसानो व स्वयंसेवको के सहयोग से हो रहा है। उन्होने बताया कि ‘ओफाइ’ की स्थापना वर्ष 2002 में भारत के वरिष्ठ, अनुभवी किसानो और पर्यावरणविद् सदस्यों ने की जिसका मूल उद्देश्य जैविक खेती को प्रोत्साहित करना, सरकारी संस्थाओं और विभागों के साथ जुडना, टिकाऊ खेती पर अधिक ध्यान देना, किसानों की मदद कर उनको रसायनिक खाद और कीटनाशको से परहेज करते हुए जैविक खेती के तरीकों को प्रचारित करना है।

‘ओफाइ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष KP इलियास ने बताया कि राजस्थान के लिए यह पहला अवसर है जिसमें राष्ट्रीय स्तर से किसान भा*-बहन और ‘ओफाइ’ से जुडे लोग भाग लेंगे। यह सम्मेलन सम्पूर्ण भारत से आये जैविक किसानो को सीखने- सिखाने व आगे बढने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। प्रसिद्ध वैज्ञानिक, अनुभवी व विशेषज्ञ जैविक किसान, देसी बीज संरक्षक, शोधकर्ता और जैविक उद्यमी सभी एक मंच पर जैविक खेती में विकास हेतु एकत्र्ति होंगे जिसका एकमात्र् उद्देश्य हमारे किसानो का सर्वांगीण विकास और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है।

उन्होने बताया कि इस वर्ष के एक नए प्रयास के रूप में हम उन ग्राहकों को शामिल कर रहे है जिन्होंने जैविक उत्पाद को खरीदकर जैविक आन्दोलन में सहयोग किया। जैविक खेती में प्रत्येक स्तर पर युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए युवाओं से संबंधित कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं के लिए बिजनेस इन्क्यूबेशन प्रोग्राम के द्वारा जैविक खेती के क्षेत्र् में नवाचार को प्रोत्साहन व मदद मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा में वर्ष 2017 की आर्गेनिक वर्ल्ड कांग्रेस की विशाल सफलता के परिणाम स्वरुप उस कार्यक्रम के सहभागी राज्य अपने राज्यों में जैविक खेती के कार्योको आगे बढाते रहे हैं, जिसके अंतर्गत नीतियों मे बदलाव व नवाचार सम्मिलित है। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के लिए स्टेट पेवेलियन है, यह स्थान उन राज्यों के लिए उपलब्ध है जो अपने राज्य में जैविक खेती के लिये महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे है।

इस जैविक महोत्सव में जैविक आन्दोलन का हिस्सा बनने के लिए हम आप सभी को आमंत्र्ति करते हैं जिसके मुख्य आक६ार्ण होंगे-

जैविक आहार उत्सव

एक अनोखा उत्सव जिसमे भारत के सभी भागो के विशेष स्वादिष्ट व्यंजनों को वहां के ही लोगों द्वारा बनाकर परोसा जाएगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओ को परम्परागत और जैविक स्वास्थ्यवर्धक भोजन के साथ पुनः जोडना है। इस उत्सव के माध्यम से हम लोगों तक भारत की विशाल पारम्परिक व्यंजनों की पौष्टिकता व स्वाद का अनुभव करायेंगे। हमारा प्रयास है कि हम लोगों को अपने धन धान्य पूर्ण भोजन की विरासत से पुनः जोडें।

तारीख ः 1 दिसम्बर 2019

दोपहर 12.00 बजे से

भोजन और खेती पर राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव

भोजन और खेती पर राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय फिल्म - जैसे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण , जैविक और पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, जल संरक्षण, खाद्य सुरक्षा, किसानों के सफल अनुभव आदि फिल्में उत्सव में प्रद*शत की जाएगी।

तारीख ः 1 दिसम्बर 2019

प्रातः 10.00 बजे से

गाबा % बीजसेकपड़ेकासफ़र

गाबा %बीजसेकपड़ेकेसफ़रकीप्रदर्शनी का एक अनोखा प्रदर्शन है, जिसमें नाट्य कलाकार अपने अंदाज में देसी कपास से बने वस्त्र्, जिन्हें प्राकृतिक रंगों से रंगा गया है, उसकी प्रदर्शर्नी करेंगे। इन वस्त्रें को बुनकरों द्वारा हाथ से बुना गया है। आर्गेनिक फा*मग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ड्रेस डिजाइनर्स के साथ मिलकर जैविक व हथकरघा के पहनावो को प्रोत्साहित कर रही है जो सभी के लिए अनुकूल हो और दैनिक जीवन में उपयोग किये जा सके।

यह शो एक वैल्यू चैन को प्रद*शत करता है जो देसी कपास किसान से लेकर उपभोक्ता के पास तक पहुंचने का सफर बताती है। इसका उद्देश्य देसी कपास के विषय में जागरूकता लाना, हथ करघा व प्राकृतिक रंगों के कपडों को चलन में लाना है।

इस कार्यक्रम के अंर्तगत कपडा व कपडे के उत्पादन के साथ जुडे निर्माताओं, डिजा*नर्स, विद्याथ*गण व जैविक उद्यमियों के बीच संवाद भी होंगे।

तारीख ः 30 नवम्बर , 2019

सायं 6.00 बजे से

आई की हांडी

माँ, दादी और नानी के हाथ के परम्परागत व्यंजनों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लुप्त हो रहे व्यंजनों को पुनः जीवन देना, जंक फूड की तुलना में घर के पोषक व स्वादिष्ट भोजन को बढावा देना है। इसके अन्तर्गत भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों के व्यंजनों को सम्मिलित किया जायेगा जो खाने के शौकिन लोगो के लिए सुअवसर होगा। प्रतिस्प*धयो द्वारा तैयार किये गये व्यंजन सभी को चखने के लिए उपलब्ध होंगे।

तारीखः 1 दिसम्बर, 2019

प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे

बीज जैव विविधता उत्सव

बीज खेती की एक मुलभुत आवश्यकता और जीवन रेखा है। क* पीढयों से स्थानीय कृषक समुदायों द्वारा परम्परागत बीजों का संरक्षण, वितरण और पुनः प्रयोग किया जाता रहा है। यह महोत्सव सम्पूर्ण भारत से भिन्न-भिन्न बीज संरक्षकों और जैविक किसानो को एक साथ परम्परागत /देसी बीजों की प्रजाति की पोषकता और उत्पादकता के माध्यम से जोडेगा।

सम्पूर्ण भारत से 200 बीज संरक्षक भाग लेंगे जो अपने साथ अनाज, दाल, मिलेट्स (पोष्टिक धान), सब्जियां, फल और जमीकंद की 4000 से भी अधिक किस्मो का प्रदर्शन करेंगे।

गौ धन मॉडल

यह मॉडल जैविक खेती में परम्परागत देसी गायों की महत्ता को प्रद*शत करेगा। इसमें गोबर और गौमूत्र् से बने भिन्न-भिन्न उत्पाद जैसे *टे या वैदिक प्लास्टर की कार्यशाला व प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

किसान हाट

किसान हाट एक बाजार है, जिसमें पूरे देश से आए जैविक किसान अपने उत्पाद को सीधा उपभोक्ताओ को बेच सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को विश्वसनीय जैविक उत्पाद की खरीद के विषय में जानकारी मिलेगी और साथ ही उपभोक्ता सीधे किसानों से बातचीत कर पायेंगे। यह मंच किसानों को जैविक उत्पाद, खाद्य उत्पाद और मूल्य व*धत उत्पादों के क्रय विक्रय का सुअवसर प्रदान करेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

महोत्सव के दौरान प्रत्येक शाम को देश के विभिन्न भागों से आये किसानो द्वारा परम्परागत संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इस कार्यक्रम में हमारे आदिवासी किसान भाई-बहन खेती व भोजन से जुडे लोकगीत, संगीत व कला का मंचन करेंगे।

विभिन्न कार्यघ्घ्लाएं, प्रर्दघिनया व जीवंत प्रस्तुतिया

शहरी बागवानी, छत पर खेती, प्राकृतिक डा* तथा मिट्टी को उपजाऊ बनाने घ्घ्घ्घ्घ्घ् कई कार्यशालाएं व प्रदर्शनियां आयोजित की जाएगी। जिसके द्वारा एक दुसरे से सीख, समझ और चर्चा द्वारा ज्ञान का आदान-प्रदान किया जायेगा। विशेषज्ञ किसानो द्वारा अपने अनुभवों की चर्चा होगी। औषधीय पौधे और उनके उपयोग का मॉडल भी प्रस्तुत किया जायेगा।

जैविकखेत और जैविक खादोंकी प्रदर्शनी

किसानो व वैज्ञानिको के प्रयासों से विशेष जैविक फार्म तैयार किये गये हैं जो यह बतायेंगे कि जैविक तकनीक से अधिक उत्पादन वाली फसलें कैसे उगा* जाती है। विभिन्न राज्यों के समूहों द्वारा उनके जैविक खेती की तकनीक और प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जायेगा।

जुगाड मंच

यह एक ऐसा मंच है, जहां देश के वैज्ञानिक किसानों ने जैविक खेती को आसान बनाने के लिए जो नवाचार या जुगाड किये हैं, उसका यहाँ प्रदर्शन किया जायेगा। और यह मंच उसके जुगाड या नवाचार को देश के अन्य किसानों तक पहुंचाने का एक माध्यम बनेगा।

एग्रीप्रेन्योर स्टार्टअप केम्प

युवा किसानों के अपने नवाचार के आईडिया को बिजनेस रूपदेने की कार्यशाला आयोजित की जायेगी तथा किसान कैसे अपने आईडिया को मूर्तरूप दे तथा कहां से वित्तीय सहयोग प्राप्त करे, इसकी जानकारी दी जायेगी। इसमें कई सफल युवा उद्यमियों से उनके अनुभव जानने का सुअवसर मिलेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.