तानाजी: द अनसंग वारियर का ट्रेलर रिलीज

( 7671 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 19 10:11

तानाजी: द अनसंग वारियर का ट्रेलर रिलीज

मुंबई । बालीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी : द अनसंग वारियर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन मराठा योद्धा सूबेदार तानाजी मालूसरे की भूमिका में नजर आएंगे। लंबे समय बाद अजय देवगन और काजोल साथ में नजर आएंगे। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आएंगे।तानाजी का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में काजोल का गेस्ट अपीयरेंस है। वह तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का रोल निभा रही हैं। तानाजी 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी 17वीं सदी पर आधारित है। तानाजी मालुसरे वीर मराठा योद्धा थे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.